Category : उत्तरप्रदेश
मीरा बाबा मठ पर वक्फ का कब्जा, विरोध में उतरे हिन्दू परिवार: कलक्ट्रेट पर घेराव
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मशहूर मीरा बाबा मठ पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. आरोप है कि वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए इस मठ पर कब्जा करने की कोशिश की है. इसकी जानकारी होने पर अखंड हिन्दू सेना के बैनर तले दर्जन भर हिन्दू परिवारों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया और मठ को कब्जा मुक्त कराने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने अलीगढ़ के डीएम से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए गांव से पलायन की धमकी दी है. अखंड हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इस संबंध में डीएम […]...
ब्यूटी पार्लर में सज-धज कर बैठी थी दुल्हन, तभी आ धमका प्रेमी और गोलियों से छलनी कर दिया सीना
उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में तैयार होने पहुंची दुल्हन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. वारदात को दुल्हन के एक्स बॉयफ्रेंड ने अंजाम दिया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें साफ-साफ दिखा कि कैसे युवक पीठ पर बैग टांगे और हाथ में तमंचा लिए ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसा. उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था. फिर अंदर घुसते ही 32 सेकंड के अंदर युवक ने दुल्हन के सीने पर दो बार गोली चलाई और मौके से फरार हो गया. मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली 20 […]...
शादी की, हनीमून पर भी गई… दो महीने बाद दुल्हन रातोरात हो गई गुम, जब मिली तो खुला ये राज
उत्तर प्रदेश के देवरिया में शादी के दो महीने बाद एक दुल्हन अचानक अपने ससुराल से गायब हो गई. रात भर पति और ससुराल वाले दुल्हन को ढूंढते रहे. उसके मायके वालों से भी पूछा गया. लेकिन दुल्हन वहां भी नहीं थी. अगले दिन पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. कहा- साहब मेरी बीवी को ढूंढ दीजिए. वो रात से गायब है. पुलिस ने पति की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की. सोमवार को जब दुल्हन पुलिस को मिली तो पता चला कि वो तो अपने प्रेमी संग भागी थी. मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव […]...
राम मंदिर में पानी टपका या नहीं? मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के दावे पर निर्माण समिति ने बताया सच
अयोध्या के राम मंदिर में मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने सोमवार को दावा किया था कि मंदिर की छत से पानी टपक रहा है. देखते ही देखते यह खबर हर जगह फैल गई. लोग मंदिर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे. अब इस पर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सफाई दी है. नृपेंद्र मिश्र ने कहा, ‘मैंने खुद मंदिर की पहली मंजिल से बारिश का पानी टपकते हुए देखा है. इसके पीछे वजह यह है कि अभी मंदिर की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे इसकी छत पूरी तरह खुली है. […]...
शादी करना बड़ी गलती थी…घर में फंदे पर लटका मिला स्पोर्ट्स टीचर का शव, सुसाइड से पहले लिख गया वजह
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को प्रेमविवाह ने उसके जीवन में भूचाल ला दिया. करीब डेढ़ साल पहले शिवम ने खुशी से शादी करने के पहले ढेर सारे सपने सजाए थें. उम्र में तीन साल बड़ी ख़ुशी के साथ बड़े अरमान के साथ दोनों ने शादी की थी, लेकिन शिवम शायद ये नही जानता था कि खुशी से शादी करना उसके लिए वो गांठ बन जाएगी, जो न निगलते बनेगी और न ही उगलते. शादी से पहले शिवम को नहीं पता था कि खुशी नशे की आदी है और बहुत […]...
सुल्तानपुर में व्यापारी का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने सड़क पर गोलियों से भूना
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार की है. अपराधियों ने रविवार देर शाम घटना […]...
नौकरी का जश्न मनाना पड़ा भारी…दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था शख्स, नाले में मिला शव
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की नई-नई जॉब लगी थी जिसकी खुशी में उसने अपने दोस्तों को पार्टी देने का प्लान बनाया. युवक ने अपने दोस्तों को पार्टी पर बुलाया और घर पर बताकर उनके साथ चला गया. जब युवक देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने पुलिस को सारा मामला बताया. पुलिस ने शख्स की तलाश शुरू कर दी. हालांकि दूसरे दिन युवक का शव एक नाले में तैरता हुआ मिला. कुशीनगर जिले के कोईरी गांव निवासी दिनेश चंद्र त्रिपाठी लोक सेवा आयोग में दीवान […]...
पत्नी व बेटे को घर से निकाला, रात में बेटी के साथ की दरिंदगी; महिला ने पति की सुनाई हैवानियत की कहानी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद पिटाई कर उसे बेटे समेत घर से बाहर निकाल दिया. यहीं नहीं, 14 साल की बेटी को घर में ही रोक कर उसके साथ रेप किया. सुबह मां और भाई फिर घर पहुंचे तो बेटी ने रोते हुए उन्हें दरिंदगी की कहानी बताई. मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र मेें एक व्यक्ति अपनी पत्नी, बेटी व एक बेटे के साथ रहता था. बीती […]...
लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, टेंशन में आ गए उसके पांचों दूल्हे, तीन की रिपोर्ट ने चौंकाया
उत्तर प्रदेश की एक जेल में बंद लुटेरी दुल्हन HIV पॉजिटिव मिली. जब इस बात का पता पुलिस को लगा तो उन्होंने उन सभी लोगों का टेस्ट करवाना शुरू किया जो भी महिला के संपर्क में थे. तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब पुलिस उन पांच दूल्हों का भी मेडिकल टेस्ट करवाएगी, जिनसे महिला ने शादी की थी. फिर उन्हें लूटकर फरार हो गई थी. जब से महिला के HIV होने का पता उन पांचों दूल्हों को लगा है, वो भी टेंशन में आ गए हैं. लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वाली है. उसे यूपी पुलिस […]...
चोटी काटी, मारा-पीटा और पेशाब पिलाया…नोएडा में महिला से बर्बरता, तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश नोएडा से अंधविश्वास का ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां जादू-टोना के शक में एक महिला को कुछ लोगों ने बेरहमी से मारा-पीटा. उसकी चोटी काट दी और पेशाब भी पिलाया. इतना ही नहीं, महिला का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने जब इसका कारण जानना चाहा कि आखिर उन तीनों ने महिला की पिटाई की तो उन्होंने चौंकाने वाली बात बताई. आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक है कि महिला जादू […]...
