Category : उत्तरप्रदेश
जहर खा DM से मिलने पहुंची गैंगरेप पीड़िता, ऑफिस में हो गई बेहोश… लेटर में लिखा था अपना दर्द
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक गैंगरेप पीड़िता जहर खाकर डीएम कार्यालय पहुंच गई. पीड़िता जिलाधिकारी से मिल पाती, उसके पहले ही वह उल्टी करने लगी और बेहोश हो गई. यह देख कार्यालय में हड़कंप मच गया. तत्काल उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. रेप पीड़िता अपने साथ एक आवेदन लेकर पहुंची थी. आवेदन में लिखा था कि वह चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. बीते 27 जनवरी को वह चिड़ियाघर घूमने गई थी. वहां पर मोहल्ले के ही हिमांशु, राकेश और आशीष मिले और काफी देर तक […]...
उत्तर प्रदेश में जीत से उत्साहित सपा, 2027 के लिए अखिलेश ने दिया 300 पार का नारा
अखिलेश यादव आज सवेरे से ही बधाई ले रहे थे. सैफई में पहले अपने घर पर समाजवादी पार्टी नेताओं से मिले. फिर घर के बगल में बने पार्टी ऑफिस पहुंच गए. यहां कई जिलों के पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे. वैसे तो उन्होंने सिर्फ मैनपुरी के नेताओं को ही बुलाया था. मैनपुरी की करहल सीट से वे पिछली बार विधायक चुने गए थे. कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद से उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. आज या कल में विधानसभा अध्यक्ष से मिल कर वे इस्तीफा भी दे देंगे. इसके बाद वे […]...
घाघरा नदी में एक दूसरे को बचाने में डूबे एक ही परिवार के पांच सदस्य, चार की मौत
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक ही परिवार के पांच सदस्य घाघरा नदी में डूब गए. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने नदी से पांचों को बाहर निकाला. एक बच्ची को बचा लिया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे से इलाके में कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. परिवार के सभी सदस्य नदी में नहाने के लिए गए थे. मृतकों में एक महिला एक युवक व दो बच्चे शामिल हैं. घायल बच्ची को […]...
दिन में घर और शाम में जेल… जिस बैरक में बंद रहे मुख्तार अंसारी वहीं कटेगी बेटे की रात
मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को आज यानी सोमवार को कासगंज जिला जेल से उनके पैतृक आवास मोहम्मदाबाद फाटक कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया. उन्हें तीन दिन की पैरोल मिली है. अब्बास अंसारी को अपने पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा मे शरीक होने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 12 जून तक कस्टडी पैरोल मिली है. उन्हें एक दिन पहले कासगंज जेल से गाजीपुर जेल लाया गया. अब्बास अंसारी 10 से 12 जून तक दिन मे अपने घर पर परिजनों के साथ रह सकेंगे. शाम को उन्हें वापस गाजीपुर जेल लाया जायेगा, जहां वह रात […]...
139 Video, 20 लाख सब्सक्राइबर… हादसे में जान गंवाने वाले Round 2 World के 4 लड़कों की कहानी
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के तीन लड़कों ने मिलकर एक यूट्यूब चैनल बनाया जिसका नाम रखा ‘राउंड टू हेल’ (Round 2 Hell). कॉमेडी वीडियो बनाकर यह चैनल कुछ ही समय में बुलंदियों को छू गया. ठीक इसी तर्ज पर अमरोहा जिले के छोटे से गांव अलीपुर के चार लड़कों ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया जिसका नाम उन्होंने रखा ‘राउंड टू वर्ल्ड’ (Round 2 world). इस चैनल के चार लड़के, जिनकी अदाकारी से हर मुरझाया हुआ चेहरा हंस पड़ता. हर किरदार में इनके अलग-अलग नाम होते लेकिन असल जिंदगी में इन्हें लक्की चौधरी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज पुकारा जाता. अपने […]...
सपा नेता आजम खान को बड़ी राहत, डूंगरपुर मामले में कोर्ट ने किया बरी
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सोमवार को एक बड़ी राहत मिली है. उन्हें रामपुर कोर्ट ने डूंगरपुर प्रकरण मामले में बरी कर दिया गया है. इस मामले में आजम खान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. हालांकि अभी आजम खान को जेल में ही रहना होगा. दरअसल, अन्य दो मामलों में भी उन्हें सुनाई गई थी, जिसकी सजा वह काट रहे हैं. हालांकि सपा नेता की ओर से जमानत के लिए अपील दायर की जा चुकी है. सपा नेता आजम खान के खिलाफ 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने बस्ती को खाली कराने के […]...
हत्या की, शव पर नमक लपेटा और चंबल नदी किनारे गाड़ दिया… आरोपी ने खुद बताई मर्डर की पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के इटावा में ब्याज पर पैसे देने का काम करने वाले शख्स की निर्मम हत्या कर उसे चंबल नदी के किनारे गाड़ दिया. मामला खुलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सोनवीर सिंह के बेटे अरविंद गुर्जर के रूप में हुई है. अरविंद सहसों थाना के तहत आने वाले प्रतापपुरा का रहने वाला था. उसकी उम्र 55 साल बताई जा रही है. अरविंद के शव को नमक में लपेटकर चंबल नदी के किनारे करीब 6 फीट नीचे गाड़ा गया था. आरोपी प्रेम सिंह की निशानदेही पर सहसों गांव के करीब चंबल नदी के किनारे […]...
शादीशुदा शौहर ने किया दूसरा निकाह… दहेज में मिला ई-रिक्शा, बुलेट न मिलने पर दिया तीन तलाक
उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन तलाक का मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा शख्स ने धोखा देकर दूसरा निकाह कर लिया. दहेज में उसे दान-दहेज दिया गया. चार लाख रुपये नगद और ई-रिक्शा शादी में मिलने के बाद भी वह 2 लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहा था. डिमांड पूरी न होने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. उसे तीन तलाक देकर घर से धक्का मार बाहर निकाल दिया. एसएसपी के निर्देश पर आरोपी पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा का है. […]...
बेटे की चाह में घर में करवाई तांत्रिक पूजा, लेकिन बंद कमरे में ढोंगी ने कर दिया कांड
उत्तर प्रदेश के दादरी में तंत्र मंत्र करने के नाम पर महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि तांत्रिक, तंत्र मंत्र के नाम पर महिला को कमरे में ले जाता. वहां महिला के साथ फिर अश्लील हरकत करता. पहले तो महिला बर्दाश्त करती रही, ये सोचकर कि घर वाले न जाने उसके बारे में क्या सोचेंगे. लेकिन तांत्रिक की हरकतें ज्यादा बढ़ने लगीं तो महिला ने सारी बात पति को बता दी. पीड़िता ने फिर परिवार वालों के साथ थाने जाकर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. जीटी रोड के कोट गांव निवासी […]...
दिल्ली में अमित शाह से चल रही योगी की मीटिंग, पीएम मोदी से भी मुलाकात का वक्त मांगा
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद दोनों की यह पहली और अहम मुलाकात है. अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम योगी राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा से भी मिलेंगे. इसके अलावा सीएम योगी ने पीएम मोदी से भी मुलाकात का वक्त मांगा है. लोकसभा चुनाव में इस बार यूपी में बीजेपी के परिणाम अच्छे नहीं रहे, जिसके बाद से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. खराब नतीजे को लेकर […]...
