Category : उत्तरप्रदेश
बरेली में धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़ी मूर्तियां, हिंदू संगठनों में आक्रोश; भारी पुलिसबल तैनात
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़ की है. बदमाशों ने मंदिर में लगी मूर्तियों को खंडित कर दिया है और मंदिर में रखे सामान को उलट पुलट दिया है. यह घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्थित मंडी समिति में शनिवार देर रात हुई है, हालांकि लोगों को जानकारी रविवार की सुबह हुई. इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना की खबर मिलने के बाद विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं. उधर, पुलिस ने भी हर हाल में शांति कायम रखने […]...
कांवड़ रूटों की दुकानों पर मालिकों का नाम लिखना जरूरी, कितना सही कितना गलत, क्या कहता है कानून?
किसी ने क्या खूब लिखा है कि ‘वो ताजा-दम हैं नए करामात दिखाते हुए, आवाम थकने लगी तालियां बजाते हुए’. इसका निहितार्थ भारत में लोकतंत्र स्थापित होने से पहले राजा-महाराजाओं के समय में आवाम (आम जनता) के हालात की अवधारणा को दिखाता है. आज के दौर में ऐसा नहीं हो सकता कि सरकार कोई काम करे और सभी के लिए तालियां बजानी जरूरी हो, शायद यही वजह है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए यूपी सरकार के नेम-प्लेट नियम को लेकर देशभर में तीखी बहस छिड़ी हुई है. संविधान और कानून की निगाह से देखा […]...
सावन का पहला सोमवार: काशी में उमड़ेंगे भक्त, वाराणसी में इन मार्गों पर 60 घंटों का ट्रैफिक डायवर्जन
सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल ट्रैफिक प्लान जारी किया है. इस प्लान के तहत वाराणसी की ज्यादातर सड़कों को 60 घंटे के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. शनिवार की शाम से ही लागू इस ट्रैफिक प्लान के तहत मंगलवार की सुबह आठ बजे तक सभी चिन्हित सड़कों पर मंगलवार की सुबह 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी. वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक यह ट्रैफिक प्लान उन सभी सड़कों के लिए है, जिनपर कांवड़ियों की आवाजाही होती है. इस साल सावन की […]...
स्वामी प्रसाद मौर्य और बेटी संघमित्रा भगोड़ा घोषित, कैसे होती है घोषणा, कितनी मुश्किलें बढ़ेंगी?
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है. लखनऊ की एसीजेएम तृतीय (एमपी/एमएलए कोर्ट) आलोक वर्मा के कोर्ट ने बिना तलाक लिए धोखाधड़ी करके विवाह करने के मामले में दायर केस में लगातार पेशी पर नहीं आने के बाद पूर्व मंत्री मौर्य और उनकी पूर्व सांसद बेटी संघमित्रा को भगोड़ा घोषित किया है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि कोई व्यक्ति भगोड़ा कब घोषित किया जाता है और ऐसा होने पर क्या परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. हालिया मामला […]...
रहमान को अपना परिचय बताने में दिक्कत क्यों… रामदेव ने किया योगी सरकार के फैसले का स्वागत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांवड़ यात्रा के तहत कांवड़ रूट पर मौजूद सभी रेढ़ी वालों को अपनी दुकान के सामने अपना नाम लिखने का आदेश दिया. जिसके बाद इस आदेश पर सियासत छिड़ गई और वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है. हर तरफ से नाम लिखने के आदेश के खिलाफ से लेकर इसके समर्थन में बयान सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी बयान जारी किया है. योग गुरु स्वामी रामदेव ने नाम लिखने के आदेश का समर्थन करते हुए कहा, जब स्वामी रामदेव को अपना नाम […]...
2 आंकड़े, 1 कहानी… कांवड़ रूट पर मुजफ्फरनगर वाला नियम पूरे UP में क्यों लागू कर रहे CM योगी?
कांवड़ यात्रा में रेहड़ी और दुकानों पर नाम लगाने को लेकर मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक विवाद अभी थमा भी नहीं था कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस फैसले को पूरे उत्तर प्रदेश में लागू कर दिया. फैसले में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान रेहड़ी और सभी दुकानदारों को ठेले और दुकानों पर अपना नाम लिखना होगा, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहे. योगी सरकार के इस फैसले का विपक्ष के साथ-साथ एनडीए के सहयोगी दलों ने भी विरोध शुरू कर दिया है. विरोध और विवाद में फंसी योगी सरकार के इस फैसले के लागू करने के पीछे […]...
पांच बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फुर्र हुई लल्लू की बीवी, पीछे से हो गया ये कांड… हलक में अटकी मासूमों की जान
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला अपने पति और पांच मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई. पति को जब यह पता चला तो उसने गुस्से में पूरे घर को आग के हवाले कर दिया. ये भी नहीं सोचा कि घर के अंदर पांच मासूम बच्चे भी हैं. साथ में उसकी बूढ़ी मां भी है. जब पुलिस को लोगों ने इसकी सूचना दी तो उसने उन्हें कहा कि वो यहां न आएं. अब सब कुछ खत्म हो चुका है. पुलिस ने जैसे-तैसे करके आग को बुझाया और मासूमों का रेस्क्यू किया. मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल चौकी […]...
हमारी सेल पर कोई असर नहीं… ठेले पर नाम लिखने के बाद बोले खुर्शीद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले पर अमल होने लगा है. खाने-पीने की दुकानों, ठेलों, होटल और ढाबों पर मालिक और संचालक अपनी नेम प्लेट लगा रहे हैं. कांवड़ मार्ग पर लगे इन प्रतिष्ठानों पर संचालकों और मालिकों के नाम लिखी प्लेट आपको दिख जाएंगी. सीएम के इस फैसले को लोग अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं. पश्चिमी यूपी के सहारनपुर जिले में कांवड़ मार्ग पर नाम लिखी प्लेट के साथ फल और खाने-पीने के सामान के ठेले और दुकानें नजर आ रही हैं. सड़क किनारे ये ठेले लगे हैं तो उनके सामने से कांवड़िए गुजर रहे है. […]...
गोंडा ट्रेन हादसा: 2 मिनट की देरी और पलट गई ट्रेन… रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही का खुलासा
यूपी के गोंडा में रेल दुर्घटना को लेकर बड़ी लापरवाही की जानकारी सामने आई है. महज दो मिनट की देरी से ट्रेन दुर्घटना हो गई. गुरुवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन नंबर 1509 का मनकापुर के पास एक्सीडेंट हो गया था. जानकारी में अब ये बात निकल कर सामने आ रही है कि ट्रैक में गड़बड़ी की वजह से यह हादसा हुआ. जॉइंट रिपोर्ट में डिरेलमेंट को लेकर स्पष्ट बताया गया है कि जिस जगह ट्रेन हादसा हुआ, वहां ट्रैक में कुछ गड़बड़ी थी. 350 मीटर के आसपास ट्रैक टूटी हुई थी और इसी वजह से यह दुर्घटना […]...
डूबता जहाज, वर्तमान और भविष्य खतरे में… अखिलेश यादव के मानसून ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का जवाब
उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी दल बीजेपी के भीतर खींचतान का दौर जारी है. राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर कयासों का बाजार भी गर्म है. इस बीच सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक दिन पहले आग में घी डालने का काम किया. उन्होंने ने इशारों ही इशारों में मानसून ऑफर दे दिया और कह दिया कि 100 लाओ और सरकार बनाओ. अब एक दिन बाद खुद केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के पोस्ट पर पलटवार किया है. डिप्टी सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि मानसून ऑफर को 2027 में […]...
