28.7 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
दुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

देहरादून में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

देहरादून में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया तथा विभिन्न क्षेत्रों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवक मंगल दल, महिला मंगल दल एवं प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया।

स्वामी विवेकानन्द जी ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक गौरव को विश्व पटल पर स्थापित किया। उनका युवा शक्ति पर अटूट विश्वास था। वे मानते थे कि अनुशासित, आत्मविश्वासी और राष्ट्रभक्त युवा ही भारत को पुनः विश्व गुरु बना सकते हैं। आज आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।

 

हमारी डबल इंजन सरकार भी युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमने कौशल विकास को प्राथमिकता दी है और युवाओं को फ्यूचर रेडी बनाने के लिए कई कॉरपोरेट संस्थानों के साथ एमओयू किए हैं ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार और स्टार्टअप के अवसर मिलें। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Rekha Arya जी, माननीय विधायक Khajan Dass जी भी उपस्थित रहे।

Related posts

विधायक बंशीधर भगत इंजीनियरों से हुए खफा, बोले तुम्हारे खिलाफ धरने पर बैठूंगा,,,

Uttarakhand Vidhansabha

केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

Uttarakhand Vidhansabha

पर्यटन को नए पंख : बाणासूर के बाद अब डांडा–ककनई में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण प्रारम्भ

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment