19.4 C
Dehradun, IN
May 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ, युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ

युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ाने होंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा-कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर देहरादून  सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री श्री अजेय कुमार पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Related posts

केंद्र से दो सौ करोड़ का इंसेंटिव, लेकिन अवैध खनन ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड!

Uttarakhand Vidhansabha

फिलिस्तीन: खान यूनुस शहर में इजराइल का लंबा ऑपरेशन, 170 की मौत, सड़क पर आए हजारों लोग

Uttarakhand Vidhansabha

PM मोदी-CM योगी को दोष न दें…उमा भारती ने बताई UP में BJP के खराब प्रदर्शन की वजह

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment