24.4 C
Dehradun, IN
September 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में तीन युवकों की दम घुटने से मौत

देहरादून के त्यूणी तहसील अंतर्गत भूठ गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। तीनों शव मृत हालत में बरामद हुए।मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि कमरा अंदर से बंद था, खिड़कियां भी बंद थीं। भीतर एलपीजी गैस की तेज बदबू आ रही थी और मृतकों के मुंह से झाग निकला हुआ था।तीनों युवक राज मिस्त्री का काम करते थे

और लंबे समय से भूठ गांव में ही रह रहे थे। मृतक प्रकाश और संजय सगे भाई थे, जो डिरनाड गांव के रहने वाले थे। तीसरा युवक संदीप पट्यूड गांव का निवासी था। तीनों आपस में रिश्तेदार भी थे।ग्रामीणों को जब कमरे से गैस की तेज गंध आई और दरवाजा नहीं खुला तो राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। तहसील प्रशासन की टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो तीनों युवक मृत पाए गए।कमरे में रखा गैस सिलिंडर पूरी तरह खाली मिला, जो महज तीन-चार दिन पहले ही भरवाया गया था। प्रथम दृष्टया गैस रिसाव से दम घुटने का मामला लग रहा है। राजस्व पुलिस जांच कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी। इलाके में शोक की लहर है।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधारोपण

Uttarakhand Vidhansabha

हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने से पहले ही कांग्रेसी गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment