29.7 C
Dehradun, IN
June 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, मां के साथ खेत में उतरे और किया खेती का काम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बार फिर जमीन से जुड़ा और सादगी भरा अंदाज देखने को मिला खटीमा स्थित अपने पैतृक आवास पर मुख्यमंत्री धामी ने खेतों में पहुंचकर खेती-किसानी के कार्यों में हिस्सा लिया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर ऊधम सिंह नगर पहुंचे, जहां उन्होंने खटीमा के नगला तराई स्थित अपने आवास पर पहुंचकर अपनी माता जी के साथ खेतों में समय बिताया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेत में जुताई करते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने हाथ में तसला लेकर खेतों में गोबर की खाद भी डाली और खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया।मुख्यमंत्री धामी का यह सादगी भरा और जमीन से जुड़ा हुआ स्वरूप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खेतों में काम करते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग उनकी सादगी तथा किसानों के प्रति उनके लगाव की सराहना कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के अथक परिश्रम, समर्पण और त्याग को उन्होंने निकटता से अनुभव किया है।

उन्होंने कहा कि किसान कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत करके देश और समाज की सेवा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि जब भी उन्हें समय मिलता है, वह अपने खेतों में आकर खेती-बाड़ी के कार्यों में हाथ बंटाने का प्रयास करते हैं।मुख्यमंत्री धामी का यह व्यवहार न केवल उनकी सादगी को दर्शाता है, बल्कि किसानों के प्रति उनके सम्मान और जुड़ाव को भी प्रदर्शित करता है। खेतों में अपनी माता जी के साथ कार्य करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि खेती और किसानों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है तथा किसानों के श्रम और समर्पण का सम्मान किया जाना चाहिए।

Related posts

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगनफ्रूट उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Nidhi Jain

वन विभाग के SDO पर खनन कारोबारियों ने किया जानलेवा हमला … दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज…!

Nidhi Jain

नई आबकारी नीति 2025 – निवेश, रोजगार और राजस्व के नए आयाम

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment