19.3 C
Dehradun, IN
November 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में नव निर्मित विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का भी किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी दौरे के दौरान नव निर्मित विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया और जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने जनपद को 110 करोड़ 55 लाख रुपये की 19 विकास योजनाओं की सौगात भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।पौड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर रोड स्थित नव निर्मित विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण करने के साथ ही रामलीला मैदान में आयोजित जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए 110 करोड़ 55 लाख रुपये की 19 योजनाओं की सौगात दी, जिनमें 14 योजनाओं का शिलान्यास और 5 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगटाली में गंगा नदी पर सेतु निर्माण, कोटा-देवप्रयाग से व्यासघाट मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया जाएगा, जिससे सड़क संपर्क, पर्यटन, शिक्षा, खेल, सिंचाई और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सुधार होगा। वहीं कंडोलिया महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने महोत्सव को पौड़ी की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related posts

हरिद्वार से डाक कांवड़ियों की रवानगी शुरू हो चुकी है… और अब कांवड़ मेले का अंतिम दौर अपने चरम पर है

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीखेत में अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand Vidhansabha

राम नवमी के इस पावन अवसर की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ: सीएम धामी

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment