20.8 C
Dehradun, IN
September 18, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

हरिद्वार में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, 12 साल का मोदीनामा बताया झूठ का पुलिंदा

हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने भाजपा के एक मंत्री द्वारा की गई प्रेस वार्ता का जवाब देते हुए कहा कि मंत्री महोदय जनता के सामने 12 साल के मोदीनामा का झूठ का पुलिंदा पढ़कर गए हैंआलोक शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल उपलब्धियों से ज्यादा सवालों और विफलताओं के लिए याद किया जाएगा उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैंकांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई से लेकर परिवहन तक हर क्षेत्र में महंगाई का असर दिखाई दे रहा है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने में विफल साबित हुई हैउन्होंने युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को भी गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि रोजगार के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज लाखों शिक्षित युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार रोजगार सृजन के मोर्चे पर पूरी तरह असफल रही हैप्रेस वार्ता के दौरान आलोक शर्मा ने अमेरिका द्वारा लगाए जा रहे भारी-भरकम टैरिफ का मुद्दा भी उठाया उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की आर्थिक स्थिति और व्यापारिक हितों को लेकर सरकार की नीतियां प्रभावी साबित नहीं हो रही हैं, जिसका असर देश के उद्योग और व्यापार पर पड़ सकता हैकांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रचार से बाहर निकलकर जनता के वास्तविक मुद्दों पर जवाब देना चाहिएउन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंकड़ों और विज्ञापनों के सहारे अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी है, जबकि जमीन पर जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से जूझ रही है

Related posts

रामनगर बन प्रभाग के बैलपड़ाव बन रेंज अंतर्गत चांदनी जोन खोलने को लेकर ,वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

Uttarakhand Vidhansabha

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देहरादून में लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से निर्मित 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण

Nidhi Jain

हैलीकॉप्टर दुर्घटना में आर्यन एवियेशन प्रा.लि. के प्रबन्धक एवं एकांटेबल मैनेजर के विरुद्ध हुआ नामजद मुकदमा दर्ज

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment