23.8 C
Dehradun, IN
August 12, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

राम मंदिर चंदा और ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर सच छिपाने के लगाए आरोप

राम मंदिर चंदा चोरी मामले व ऑपरेशन सिंदूर का सच छिपाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मोदी सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर में 6 भारतीय जवानों की शहादत का सच देश से छिपाने व राम मंदिर के चंदा चोरी मामले में मुख्य आरोपियों कि बचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सनातन के नाम पर चुनी गई भाजपा सरकार सनातनी नहीं धनातनी है,केवल धन इकठ्ठा करना ही इनका धर्म है। कहा कि आज आरएसएस के पास इतना पैसा कहा से आ रहा है जो हर शहर में इनकी बड़ी बड़ी बिल्डिंगे कार्यालय बन रहे है ऐसे कौन से कारखाने चल रहे है। यह सवाल ना कोई पूछने वाला है और ना ही बताने वाला।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा ने मंदिरों को लूट का अड्डा बना दिया। भाजपा शासित राज्यों में हुए घोटालों पर एसआईटी की जांचों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सच छिपाने के लिए एसआईटी एसआईटी का खेल खेल रही है, आज तक किसी भी एसआईटी की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई। उन्होंने खुद को उत्तराखंड से जोड़ते हुए कहा कि आज तक अंकिता भंडारी मामले में एसआईटी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। न्याय व जांच के नाम पर यह कैसा खेल खेला जा रहा है? आलोक शर्मा ने कहा कि उन्हें नेशनल वार मेमोरियल में शहीदों के नाम सामने आने के बाद पता चला कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे 6 जवान भी शहीद हुए।

Related posts

2019 से नही जमा हुआ प्रतीत नगर पंचायत भवन का विधुत बिल

Uttarakhand Vidhansabha

विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले शासन प्रशासन चार धाम यात्रा को सफल बनाने की तैयारी में जुटा

Uttarakhand Vidhansabha

BJP सांसद विनोद बिन्द का चुनाव रद्द करने की मांग, ललितेश पति त्रिपाठी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment