23.8 C
Dehradun, IN
August 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने उठाए सवाल

प्रदेश मे पिछले तीन सालो मे बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारीयों को निर्देश जारी किए है। स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने सरकार पर सवाल खड़े किए है। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा की मुख्यमंत्री का तीन सालो मे बने निवास प्रमाण पत्रों की जाँच का आदेश स्वागत योग्य जरूर है लेकिन हम सरकार से पूछना चाहते है की तीन साल ही क्यों विगत 15 सालो मे बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों भी जाँच होनी चाहिए ताकि यह पता लग सके की कितने लोगों ने फर्जी या कूटरचित तरह से अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाएं हैं। उन्होंने साथ ही कहा की कांग्रेस पार्टी पहले भी यही सवाल राज्य की भाजपा सरकार से पूछती रही है। कहा की आज राज्य मे बहुत संख्या मे ऐसे लोग जिन्होंने ने फर्जी तरह से अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाएं है वह गरीबो का, सरकारी योजनाओं का लाभा उठा रहे है और उनके हक़ पर डाका डाल रहे है। उन्होंने कहा की सबसे पहले यह सरकार का दोष है और वह दोषी है की जिस प्रकार उसने नियमो मे ढील देकर प्रमाण पत्र बनाने का काम किया है। साथ ही कहा की मुख्यमंत्री धामी सिर्फ अपनी खाल बचाने के लिए यह जाँच करवा रहे है इसमें जितने दोषी अधिकारी है उतना ही मुख्यमंत्री भी है।

Related posts

नैनीताल के ज्युलिकोट के राजकीय मौन पालन केंद्र में ‘विश्व मधुमक्खी दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया

Uttarakhand Vidhansabha

खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

Nidhi Jain

CM एकनाथ शिंदे को लगेगा बड़ा झटका, उद्धव ठाकरे गुट में शामिल हो सकते हैं 6 विधायक

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment