15.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत पर हुई सार्थक चर्चा

उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने माननीय गृह मंत्री जी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपरा की प्रतीक, यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त “रम्माण” लोकनाट्य पर आधारित एक पुस्तक माननीय गृह मंत्री जी को भेंट की। साथ ही उन्होंने इस अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन एवं विस्तार की आवश्यकता पर अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत से उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर कोटद्वार के समग्र विकास, सांस्कृतिक संरक्षण तथा लोक परंपराओं के संवर्धन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने इन सभी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए आवश्यक सहयोग हेतु आश्वस्त किया।माननीय गृह मंत्री जी द्वारा प्रदान किया गया स्नेह, प्रेरक मार्गदर्शन एवं अमूल्य समय उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास तथा सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रेरणास्रोत बना रहेगा।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

Related posts

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न

Nidhi Jain

कुंभ मेला 2027 की रफ्तार तेज, PWD सचिव ने हरिद्वार में किया निरीक्षण, लिया पूरे कामकाज का जायजा

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹33.22 करोड़ की धनराशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment