16.2 C
Dehradun, IN
November 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

कुंभ मेला 2027 की रफ्तार तेज, PWD सचिव ने हरिद्वार में किया निरीक्षण, लिया पूरे कामकाज का जायजा

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में उत्तराखंड सरकार फुल स्पीड पर। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, आईएएस ने हरिद्वार जनपद में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनएचएआई के तहत मुजफ्फरनगर-हरिद्वार रोड का जायजा लिया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के हरिद्वार शहर और हरिद्वार बाईपास की प्रगति भी परखी।

रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग पर कार्यों को भी गहराई से देखा। मंगलौर क्षेत्र में सोलानी नदी पर बन रहे प्रीस्ट्रेस आरसीसी सेतु का भी निरीक्षण। 

कुंभ मेला के तहत भाईचारा ढाबा से शिवालिक नगर चौक तक सड़क चौड़ीकरण देखा। ज्वालापुर से शिवालिक नगर मार्ग पर पथरी रोह नदी पर पुल निर्माण का जायजा लिया।

सचिव ने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। अधिकारियों को सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान PWD और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहे। कुंभ मेला 2027 के लिए हरिद्वार में निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार।

Related posts

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘विज़न–2047’ पर रखा विकसित उत्तराखंड का रोडमैप

Nidhi Jain

हार का असर या वास्तव में परिपक्व हुए आकाश आनंद? डेढ़ महीने में कैसे बदले मायावती के सुर

Uttarakhand Vidhansabha

योग न केवल स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह जीवन की समरसता, संतुलन और शांति का मार्ग भी है” – ऋतु खण्डूडी भूषण

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment