26.2 C
Dehradun, IN
August 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर में महिला की बोरी में बंद मिली लाश ,मचा हड़कंप…

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला की बोरे में बंद लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की बताया जा रहा है की महिला की लाश दो दिन पुरानी है जिसके हाथ पैर भी बंधे हुए थे। फिलहाल महिला की पहचान अभी तक नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। क्योंकि महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बांक में एक महिला की बोरे में बंद लाश मिली। महिला की उम्र 50 साल के आसपास बताई जा रही है। वहीं पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और लाश को बोरे में बंद कर यहां फेंका गया है। महिला ने नीली साड़ी पहन रखी है पुलिस नीली साड़ी और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। महिला की पहचान के लिए पुलिस ने महिला के फोटो इंदौर व आसपास के सभी थानों में भेज दिए हैं।

आपको बता दें कि लगातार इंदौर जिले में अपराधों का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है और पुलिस इन अपराधों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। अब देखना यह होगा की इस महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस कब तक सुलझाती है। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जल्दी से पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related posts

टीकमगढ़ के सूखे कंठ के लिए यूपी सरकार ने जमरार बांध से जामनी नदी में छोड़ा पानी

Uttarakhand Vidhansabha

महाकाल मंदिर में कावड़ यात्रियों के लिए व्‍यवस्‍था, अग्रिम अनुमति लेने पर ही चार नंबर गेट से मिलेगा प्रवेश

Uttarakhand Vidhansabha

दिल्ली हादसे के बाद इंदौर में एक्टिव हुआ प्रशासन, कई कोचिंग सेंटर्स पर छापेमारी

Uttarakhand Vidhansabha