34.4 C
Dehradun, IN
July 17, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज, दोबारा हुआ पोस्टमॉर्टम……

राजधानी देहरादून में सोशल मीडिया पर हुईं अपनी टिप्पणी से नाराज एक व्यक्ति ने पोस्ट करने वाले व्यक्ति पंकज मिश्रा की हत्या का मामला सामने आया है जहां देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले पंकज मिश्रा नाम के व्यक्ति ने अमित सहगल नाम के व्यक्ति को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जब पोस्ट लिखा तो अमित सहगल इतना नाराज हो गया कि अपने साथियों के साथ पंकज मिश्रा के घर पहुंच गया और घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर दी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुआ था विवाद

पंकज मिश्रा और अमित सहगल के बीच यह विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुआ जिसमें पंकज मिश्रा ने अमित सहगल के संबंध में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया था जिससे अमित सहगल को इतना गुस्सा आया कि वह अपने कुछ साथियों को लेकर सोमवार की रात पंकज मिश्रा के जाखन स्थित घर पहुंच गया जहां उसने पंकज मिश्रा के साथ घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट के बाद अमित सहगल अपने साथियों के साथ पंकज मिश्रा के घर से चला गया। मारपीट की घटना के कुछ घंटे बाद मंगलवार सुबह करीब 3 बजे जब पंकज मिश्रा उठे तो वह वहीं गिर गए इसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उन्होंने डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजपुर थाने में देर रात हुआ मुक़दमा दर्ज

पंकज मिश्रा की मौत के बाद देहरादून के थाना राजपुर में मुंबई से लौट पंकज के भाई ने देर रात पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर थाना राजपुर पुलिस ने आरोपी अमित सहगल और उसके साथियों के खिलाफ BNS की धारा 103, 304, 333 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

राजपूतों की अनदेखी का उठाया खामियाजा’ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का BJP पर तंज

Uttarakhand Vidhansabha

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा…

Nidhi Jain

केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों मे सुधार कार्यो पर फिर दिया ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ,खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर..

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment