18.7 C
Dehradun, IN
September 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

जंगल की आग से वन संपदा को बचाना वन विभाग के लिए चुनौती

हल्द्वानी के तराई पूर्वी वन विभाग में वनअग्नि की घटनाओं को लेकर वन विभाग इस बार पहले से तैयारी करने में जुट गया है। डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने बताया कि इस बार वन अग्नि की घटनाएं कम हो इसके लिए जगह-जगह गोष्ठी की जा रही है। लोगों को समझाया जा रहा है। इसके अलावा रेंज में 53 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें से प्रत्येक क्रू स्टेशन में तीन फायर वाचर और संबंधित क्षेत्र से फॉरेस्ट गार्ड भी सम्मिलित किए गए हैं। इसके अलावा इस बार वन विभाग में आग बुझाने का काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं जिनमें आग न लगने वाले जूते, चश्मा और आग बुझाने के इक्विपमेंट दिए गए हैं। साथ ही वन विभाग की गस्ती गाड़ियों में भी पानी के गैलन रखे गए हैं की आवश्यकता होने पर वह भी मदद कर सकें। अभी तक रेंज में तीन घटनाएं आग की प्रकाश में आई है जिनको समय से नियंत्रित कर लिया गया है।

 

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया

Nidhi Jain

माननीय न्यायालयों की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी जनपदों में निरीक्षण

Nidhi Jain

चार धाम यात्रा से पहले तैयारियों में जुटा प्रशासन, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment