25.2 C
Dehradun, IN
August 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग: सेलाकुई में प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का कैंडल मार्च, CBI जांच पर अड़ी कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सेलाकुई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए विशाल कैंडल मार्च निकाला… सेलाकुई बाजार से शहीद सतेंद्र चौक तक निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की… कार्यकर्ताओं ने मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि  सरकार VIP को बचाने की कोशिश कर रही है… सेलाकुई की सड़कों पर कैंडलों की रोशनी में अंकिता भंडारी के लिए न्याय की आवाज बुलंद हुई… कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड्स और बैनरों के साथ मार्च निकाला और सरकार पर हमलावर रहे… प्रीतम सिंह ने कहा कि नए ऑडियो में VIP की संलिप्तता सामने आई है, लेकिन सरकार इसे दबाना चाहती है… उर्मिला सनावर की जान को खतरा है, फिर भी मंत्री सबूत मांग रहे हैं, जो सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है… कांग्रेस CBI जांच की मांग पर डटी हुई है… “सरकार मामले में VIP को बचाना चाहती है… लेकिन कांग्रेस लगातार CBI जांच की मांग पर अड़ी हुई है… मामले में ऑडियो के जरिए VIP का खुलासा करने वाली उर्मिला सनावर की जान को भी खतरा है… लेकिन सरकार के मंत्री प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जनता से सबूत चाहते हैं… जो सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाता है…”

Related posts

विगत वर्ष की अपेक्षा पॉइंट 3% रिकवरी की बढ़त के साथ बंद होने जा रहा डोईवाला शुगर मिल

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

Uttarakhand Vidhansabha

बागेश्वर खड़िया खनन विवाद: हाईकोर्ट ने सचिव व अपर सचिव खनन को तलब किया, स्टॉक वैरिफिकेशन रिपोर्ट पर उठे सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment