25.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

Haridwar कुंभ तैयारियों में तेजी, सीएम की हाई लेवल मीटिंग से पहले मेलाधिकारी सोनिका की सराहनीय तैयारी

हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचकर मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में मुख्यमंत्री की हाई लेवल मीटिंग को लेकर तैयारी की जा रही है। यहां कॉन्फ्रेंस हॉल को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। शनिवार को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री की अधिकारियों और मेले के अन्य स्टेकहोल्डर के साथ मीटिंग होगी। मीटिंग के साथ मुख्यमंत्री कुंभ के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मेला प्रशासन के मुताबिक कुंभ मेला क्षेत्र में 25 से ज्यादा स्थाई निर्माण कार्य चल रहे हैं। जबकि अस्थाई कार्यों के लिए भी प्लानिंग की जा रही है।

Related posts

मोदी की दुनिया में सत्य को मिटाया जा सकता है… लोकसभा की कार्यवाही से हटाए गए शब्दों पर बोले राहुल गांधी

Uttarakhand Vidhansabha

इतना बोझ आप पर नहीं डालना चाहिए… लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से ऐसा क्यो बोले ओवैसी?

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री महोदय के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment