36.8 C
Dehradun, IN
June 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”

उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर तंज कसते हुए उनके कार्यकाल को “बेहद निराशाजनक” बताया है। यशपाल आर्य ने कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि मुख्यमंत्री किन मामलों में “धुरंधर” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और महंगाई से आम जनता त्रस्त है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है और युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। वहीं महिला अपराध, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी उन्होंने गंभीर चिंता जताई उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं के बावजूद राज्य सरकार अपने चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है, जो कि जनता के साथ अन्याय है। यशपाल आर्य ने मांग की कि सरकार अपने कार्यकाल का पूरा खाका तैयार कर श्वेत पत्र जारी करे, ताकि प्रदेश की वास्तविक स्थिति जनता के सामने आ सके।

Related posts

सतपुली में अवैध हॉट मिक्स प्लांट सीज, खनन विभाग की कार्रवाई जारी

Uttarakhand Vidhansabha

5 साल से बिस्तर पर बीमारी से जूझ रहे अमित धीमान ने लगाई मदद की गुहार

Nidhi Jain

बागेश्वर में सीएम धामी का संवाद कार्यक्रम, सुझावों से नीतियों को मिलेगा नया आयाम

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment