22.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का जिला चिकित्सालय पौड़ी में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने जिला चिकित्सालय पौड़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रीय औषधि भंडार, बायोकेमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी व हार्मोनल लैब, इंजेक्शन रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष, आईसीयू, एक्स-रे कक्ष तथा आपातकालीन सेवा इकाई का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, संसाधनों और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों सोहन सिंह एवं आशीष थपलियाल से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार और अस्पताल की सुविधाओं को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अस्पताल का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने, अग्निशमन उपकरणों को हर समय कार्यशील रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने तथा सीटी स्कैन कक्ष में क्षतिग्रस्त टाइल्स को शीघ्र बदलने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, मानव संसाधनों, चिकित्सा उपकरणों और आवश्यकताओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव आनंद वर्धन के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण को नई उड़ान

Nidhi Jain

जनता से जुड़ाव की मिसाल: रुद्रप्रयाग में आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand Vidhansabha

गणतंत्र दिवस पर उत्तरकाशी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण ना होने पर सोशल मीडिया पर हुई वीडियो वायरल

Nidhi Jain

Leave a Comment