24.5 C
Dehradun, IN
June 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

धामी ने एक क्लिक में बांटी पेंशन, 9.74 लाख लाभार्थियों को 176 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत मई माह की पेंशन वन क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की। कुल 9 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों को 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त अभियान और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व देखभाल की शपथ भी दिलाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का तेजी से विस्तार हुआ है और उत्तराखंड में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल व हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। राष्ट्रीय खेलों और जी-20 बैठकों के सफल आयोजन से राज्य को वैश्विक पहचान मिली है, जबकि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेश प्रस्ताव भी धरातल पर उतर रहे हैं। साथ ही केदारखंड एवं मानसखंड मंदिर माला मिशन, शारदा, ऋषिकेश-हरिद्वार, यमुना, विवेकानंद और गोल्ज्यू कॉरिडोर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य की आर्थिकी डेढ़ गुना बढ़ी है। बीते एक वर्ष में जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी आई है। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रचार-प्रसार, सरकारी प्रक्रियाओं के सरलीकरण, तकनीक के अधिकतम उपयोग और नियमित मॉनिटरिंग व जवाबदेही पर जोर दिया।

Related posts

स्कॉर्पियो तोड़फोड़ व उपद्रव मामले में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री धामी ने कैम्प कार्यालय से सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण मैराथन को किया फ्लैग ऑफ

Nidhi Jain

Leave a Comment