31.2 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में डबल मर्डर ,हाईवे किनारे मिले शव, इलाके में फैली सनसनी…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार की सुबह शीतला माता मंदिर रोड़ पर हाईवे किनारे दो लोगों के शव मिले हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों के सिर को पत्थर से कुचला गया है पास में खून से सना हुआ पत्थर भी मिला है। अभी पुलिस को ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे दोनों की पहचान हो सके। कपड़ों से भरा बैग पुलिस को मिला है।

सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग या फिर प्रॉपर्टी विवाद को मानकर चल रही है। पुलिस को कंपू थाना क्षेत्र में रेलवे पुल के पास शीतला माता रोड़ हाईवे के किनारे एक दिव्यांग का शव की सूचना मिली थी। पुलिस छानबीन कर रही थी कि 20 कदम की दूरी पर झाड़ियों में एक और शव मिला। वहीं हमलावरों की संख्या भी तीन लोगों से ज्यादा हो सकती है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। बैग और हुलिए से दोनों मुसाफिर लग रहे हैं। आपको बता दें की आज मुख्यमंत्री मोहन यादव का ग्वालियर दौरा है टाइट सिक्योरिटी के बीच आरोपी वारदात कर गए। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Related posts

होम मध्य प्रदेश भोपाल Slide slide_3 Slide slide_4 Slide slide_1 उज्जैन सिंहस्थ के लिए मध्य प्रदेश ने केंद्र से मांगा 20 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज

Uttarakhand Vidhansabha

मजदूरी के भुगतान को लेकर विवाद, वन समिति अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में इंदौर रेफर

Uttarakhand Vidhansabha

कार की खिड़की से निकलकर कर रहे थे स्टंट, वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने लिया एक्शन

Uttarakhand Vidhansabha