24.6 C
Dehradun, IN
September 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशराज्य

राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रहरी थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति डॉ. मुखर्जी का समर्पण, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Related posts

क्या इन मुद्दों पर पुतिन से बात करेंगे पीएम? रूसी दौरे को लेकर कांग्रेस ने मोदी से पूछे 3 सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

टीएचडीसी पीपलकोटी हादसा: डीएम–एसपी की त्वरित कार्रवाई, घायलों को मिला समय पर इलाज, सभी की हालत स्थिर

Uttarakhand Vidhansabha

“हरिद्वार: CM धामी ने भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि की प्रतिमा का किया अनावरण”

Nidhi Jain

Leave a Comment