31.9 C
Dehradun, IN
June 12, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

गुलदार के हमलों से दहला पौड़ी, पीड़ितों से मिलने तक नहीं पहुंचे वन मंत्री

पौड़ी जनपद में गुलदार और अन्य जंगली जानवरों के हमले लगातार सामने आ रहे हैं। कई लोग इन हमलों में अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बावजूद अब तक वन मंत्री द्वारा न तो पीड़ित परिवारों से मुलाकात की गई है और न ही क्षेत्र में वन विभाग की कोई समीक्षा बैठक ली गई है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।इस मामले में जब भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति भारद्वाज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह वन मंत्री से मुलाकात कर इस विषय को उनके सामने रखेंगी और जल्द ही पौड़ी में वन विभाग की बैठक कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं स्थानीय ग्रामीण भास्कर बहुगुणा ने वन मंत्री के इस रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा वह मंत्री जनता के हैं और उसी जनता के दुख में वह शामिल नहीं हो पा रहे हैं साथ ही उनकी ही पार्टी के लोग उन्हें अब मुख्यालय जाने के लिए आग्रह कर रहे हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि वन मंत्री कब तक पौड़ी पहुंचते हैं और जनता की समस्याओं को सुनने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। आने वाले समय में जनता की प्रतिक्रिया भी इस मुद्दे पर अहम मानी जा रही है।

Related posts

केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों मे सुधार कार्यो पर फिर दिया ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ,खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर..

Uttarakhand Vidhansabha

“कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम: मुख्य सचिव ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश”

Uttarakhand Vidhansabha

जसपुर विधायक ने भाजपा नेता पर लगाया फ़ायरिंग कर पालिका की भूमि कब्जाने का आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment