28.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

अब रात में खनन के लिए भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी?

विकासनगर के ढकरानी क्रेशर जोन से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जो खनन विभाग के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रात के अंधेरे में बिना रॉयल्टी के आरबीएम (रेत-बजरी) से भरे ट्रैक्टर धड़ल्ले से स्टोन क्रशरों तक माल पहुँचा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह खेल पिछले दो दिनों से रात के सन्नाटे में खेला जा रहा है। चर्चा है कि छापेमारी के डर से अब सिंडिकेट ने दिन के बजाय रात को माल खपाना शुरू कर दिया है। हालांकि, हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर रात के वक्त क्रेशर जोन में इन ट्रैक्टरों की इतनी आवाजाही क्यों है? जानकारों का कहना है कि यदि प्रशासन ढकरानी क्रेशर जोन में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की पिछले 48 घंटों की फुटेज खंगाले, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या खनन विभाग इस वीडियो का संज्ञान लेकर रात में चलने वाले इस ‘अंधेरे खेल’ पर लगाम लगाता है या नहीं।

 

 

Related posts

अगस्तमुनि खेल मैदान में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 2000 से अधिक नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

Uttarakhand Vidhansabha

सिक्किम में बारिश बनी मुसीबत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 1,200 टूरिस्ट को निकाला जाएगा बाहर

Uttarakhand Vidhansabha

कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत, श्रद्धा, सेवा और समर्पण से गूंजा बाघखाला, हजारों की संख्या में उमड़े शिवभक्त

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment