32.2 C
Dehradun, IN
April 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

हरिद्वार में बाणगंगा नदी का सीना चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन पर चुप्पी का आरोप

हरिद्वार प्रेस क्लब में भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर निहंदपुर सुठारी गांव के पास बहने वाली बाणगंगा नदी में अवैध खनन का आरोप लगाया और कहा कि परमिशन की आड़ में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर खनन सामग्री निकाली जा रही है, जिससे नदी और आसपास के क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। संगठन के मीडिया सलाहकार फैजान ने बताया गया कि खनन करने वाले लोग नदी क्षेत्र में गहरे गहरे गड्ढे खोद रहे हैं। इसके साथ ही गरीबों को आवंटित किए गए पट्टों की जमीन भी खोदी जा रही है। अवैध खनन के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। गड्ढों के कारण ग्रामीणों की जान भी जा चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन के अधिकारी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कहा कि प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और अवैध खनन पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। खनन केवल सरकार की तय नीतियों और नियमों के अनुसार ही कराया जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण और स्थानीय लोगों की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने मांग की कि सरकारी भूमि पर आवंटित किए गए पट्टों की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।इस दौरान प्रेस वार्ता में आदिल हसन, गुलजार और मोहम्मद खालिद भी मौजूद रहे।

Related posts

यूपी की इन 31 सीटों पर टिकी दिल्ली की सत्ता, उलटफेर हुआ तो बिगड़ जाएगा BJP का खेल?

Uttarakhand Vidhansabha

जयमाल हुई, बस होना था सिंदूरदान… दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन बॉयफ्रेंड के साथ फरार

Uttarakhand Vidhansabha

हत्या या हादसा! स्कॉर्पियो में जिंदा जला ड्राइवर, पत्नी ने कहा- जलाकर मार डाला

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment