19.3 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ जिला अस्पताल में महिला की 2 घंटे तक चली झाड़ फूंक, सांप के काटने से हुई थी मौत

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में गुरुवार को एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला की मौत हो गई, परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजन अस्पताल के परिसर में ही झाड़ फूंक कराने  में जुट गए। मामले का पता कोतवाली थाना पुलिस को चला कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया गया शाम को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के ललितपुर जिले की रहने वाली महिला उषा देवी को गुरुवार को जहरीले सांप ने काट लिया था। जिसके बाद परिजन महिला को तत्काल बगाज माता मंदिर ले गए। यहां पर झाड़ फूंक कराने के लिए परिजन महिला को ले गए थे। लेकिन महिला की हालत को बिगड़ता देख जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अस्पताल के परिसर में ही महिला की झाड़ फूंक कराने में जुट गए। 2 घंटे तक अस्पताल के परिसर में महिला की झाड़ फूंक चलती रही।

जब कोतवाली थाना पुलिस को मामले की सूचना मिली तो कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया गया। जिसके बाद परिजन महिला का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। शाम को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके बाद परिजन महिला के शव को लेकर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा तांत्रिक टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे थे और स्ट्रेचर पर रखी लाश को जिंदा करने का प्रयास करते रहे।

Related posts

दतिया में भयानक हादसा कच्चे मकान में लगी आग, जिंदा जला परिवार…

Uttarakhand Vidhansabha

डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल के निवास पर पहुंचे लोग, पुलिस पर मनमानी करने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला..

Uttarakhand Vidhansabha

खंडवा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ी भीड़, रेलवे ने बढ़ाए ट्रेन के फेरे, जानिए उनकी टाइमिंग

Uttarakhand Vidhansabha