उत्तरकाशी में लगातार एलपीजी सिलेंडर की कमी के चलते क्षेत्र में भारी नाराजगी उत्तरकाशी में घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण उपभोक्ता लंबी लंबी लाइन लगाकर गैस आने का इंतजार कर रहे है। बीते दो दिन से जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय के पास जहां लोग पिछले 24 घंटे से लाइनों में खड़े है लेकिन जब गैस का ट्रक नहीं आया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उपभोक्ताओं ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया वहीं लोगों के भारी आक्रोश के बाद पुलिस मौके पर पहुंची फिर भी लोगों ने सड़क मार्ग नहीं खोला उपभोक्ताओं का कहना है कि जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने हमें आश्वासन दिया गया था कि कलेक्ट्रेट के पास गैस आएगी लेकिन हम कल रात्रि से लाइनों में खड़े है लेकिन गैस नहीं आई वहीं ऐसी भी बुजुर्ग महिला है जो सड़क में बैठकर कर गैस आने इंतजार कर रही कि गैस आएगी और फिर घर में खाना पकेगा। काफी इंतजार के बाद भी कलेक्ट्रेट के पास गैस नहीं आई और अभी भी उपभोक्ता गैस आने का इतंजार कर रहे है। वहीं लोगों के भारी आक्रोश के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि लाइनों में जो लोग लगे है उनको टोकन वितरित करें। ताकि गैस आने पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सुविधा अनुसार मिल सके।
