31.2 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख

देहरादून। 5-दिवसीय बैंकिंग सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 11 सितंबर 2026 को देशभर के बैंक कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आयोजित हड़ताल में AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC समेत विभिन्न बैंक यूनियनों ने भागीदारी की।हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था तत्काल लागू करने समेत अपनी अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग सरकार और संबंधित पक्षों से की।देहरादून में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों और संगठन से जुड़े साथियों ने हड़ताल को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी की। अनिल बिष्ट, मयंक गुप्ता, श्यामलाल और मनजीत श्रीवास्तव समेत कई कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया। संगठन की ओर से नवीन कुमार, टी.पी. शर्मा, सतीश डबराल, संजय जैन, यशवीर चौहान, रोहित गौड़, मोहित कुमार, आशुतोष भट्ट, संदीप बड़ोला और नीरज गुप्ता सहित अन्य साथी भी शामिल रहे।महिला बैंक कर्मचारियों ने भी कृष्णा, ममता पटवाल, शिखा सैनी, सुमन और रुचिका पटवाल सहित सक्रिय भागीदारी निभाई। कर्मचारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि यह अवकाश नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और मांगों के लिए हड़ताल है और संघर्ष जारी रहेगा

Related posts

आत्मविश्वास या गठबंधन की मजबूरी? 2019 के रोडमैप पर ही आगे बढ़ रही मोदी सरकार

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, ईस्ट होप टाउन में नाले पर अतिक्रमण मामले में डीएम से मांगा जवाब

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर काशीपुर में प्रथम राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment