मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin की अध्यक्षता में संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रूप से मंथन हुआ।

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उनके मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर संगठन को सशक्त बनाने, जन-जन का विश्वास मजबूत करने और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के संकल्प को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रहे हैं।
