20.8 C
Dehradun, IN
September 18, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर में बंद हो सकता है नाइट कल्चर, सीएम मोहन ने दिए संकेत

इंदौर: इंदौर में हमेशा से विवादों में रहा नाइट कल्चर अब बंद हो सकता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा में इस बात के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रातभर तक खुले रहने वाले बाजार में लगातार सामने आ रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह को बीआरटीएस इलाके को रातभर खुला रखने के आदेश पर दोबारा विचार करने के आदेश दिए है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में इस बात पर भी जोर दिया है कि बीआरटीएस के आसपास के इलाकों को देर रात तक ना खोला जाए, बल्कि शहर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर मौजूद होटल या अन्य प्रतिष्ठानों को रातभर खुला रखने की योजना बनाई जाए ताकि इंदौर के अलावा अन्य शहरों से आने और जाने वाले लोगों को इसका फायदा मिल सके। फिलहाल इंदौर से नाईट कल्चर को बंद करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है। अब जल्द ही इंदौर के अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस मामले को लेकर एक बैठक करेंगे और निर्णय लेंगे।

Related posts

नाथ के गढ़ में खिला कमल, सहानुभूति का कार्ड भी काम नहीं आया

Uttarakhand Vidhansabha

T20 World Cup में भारत की जीत को लेकर महाकाल मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना, श्रद्धालु बोले- टीम INDIA ही जीते

Uttarakhand Vidhansabha

नो फ्लाइंग डे आज, जबलपुर की वायु यात्रा न करें तथा विमानन कंपनियों का बहिष्कार करें

Uttarakhand Vidhansabha