28.9 C
Dehradun, IN
June 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घटना

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में चेन स्नेचिंग की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने महिला के गले से ( मंगलसूत्र ) चेन निकाल कर फरार हो गए। वहीं (मंगलसूत्र ) चेन स्नैचिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

दरअसल इन दिनों इंदौर में चेन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग की घटना आम हो गई है। वहीं ताजा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। जहां बुधवार को सुबह एक महिला अपने बच्चे को गोद ने लेकर स्कूल छोड़ने जा रही थी। उस दौरान एक बाइक पर आए दो बदमाशों द्वारा महिला के गले से मंगलसूत्र निकाल कर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी शशांक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया मंगलसूत्र छीनने के बाद गिरवी रख दिया था।

पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से मंगलसूत्र जब्त कर लिया है और दूसरे आरोपी अरुण चौरसिया की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। बहरहाल फाइनेंस कंपनी द्वारा सोने की ज्वेलरी बिना बिल देखे गिरवी रख लेती है। कहीं ना कहीं फाइनेंस अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये की सोने की ज्वेलरी फाइनेंस कंपनी में जमा है।

Related posts

मंत्री तुलसी सिलावट की कार का एक्सीडेंट, बाल बाल बचे

Uttarakhand Vidhansabha

4 महीने से तालाब में डूबी हुई थी कार, जैसे ही निकाला मिले दो नर कंकाल, फिर सामने आई अधूरी लव स्टोरी की खौफनाक कहानी

Uttarakhand Vidhansabha

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान,10 जुलाई को होगा मतदान…

Uttarakhand Vidhansabha