25.6 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति ने किया विशेष डाक टिकट जारी

राष्ट्रीयपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रपति का इस ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय स्मृति में स्थान दिलाने हेतु आभार प्रकट किया।

गौरतलब है कि राजभवन नैनीताल का यह भवन ब्रिटिश काल की अद्भुत गोथिक स्थापत्य शैली का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। राजभवन की भव्य वास्तुकला, भू-संरचना तथा इसके आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य इस धरोहर स्थल को विशिष्ट बनाते हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ काफी टेबल बुक भी भेंट की। यह कॉफी टेबल बुक राजभवन में मनाए जाने वाले प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य स्थापना दिवस पर आधारित है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, राज्यपाल के सचिव श्री रविनाथ रामन, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखण्ड सुश्री शशि शालिनी उपस्थित रही।

 

Related posts

“CM धामी ने छात्रों को दिया मंत्र- समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास से मिलेगी सफलता”

Nidhi Jain

भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव के बेटे ने देहरादून में मचाया तांडव, गंभीर धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2026 समापन में किया प्रतिभाग, 11 करोड़ की डीबीटी राशि जारी

Nidhi Jain

Leave a Comment