17 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
खेलटेक्नोलॉजीदेशधर्ममनोरंजनमुख्य समाचारराज्यव्यापारसहारनपुर

रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को ओडिशा पहुंचे। कल वह ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। वहीं, इससे पहले उन्होंने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए।

दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दास तड़के ट्रेन से पुरी पहुंचे। स्टेशन पर पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा और पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद वह तटीय शहर स्थित राजभवन गए और बाद में मंदिर पहुंचे। गृह राज्य मंत्री टी.के. बेहरा ने मंदिर के मुख्य द्वार ‘सिंह द्वार’ पर मनोनीत राज्यपाल का स्वागत किया। मंदिर में दर्शन करने के बाद दास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ओडिशा के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। मैंने भगवान जगन्नाथ से वंचितों की सेवा करने की शक्ति देने का आशीर्वाद मांगा। राज्य का विकास मेरी प्राथमिकता है। ओडिशा का राजभवन 24 घंटे लोगों के लिए खुला रहेगा।”

उन्होंने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में रेल दुर्घटना में करीब 14 लोगों की मौत पर भी दुख व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दास राज्य की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगे और वहां राजभवन में रुकेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राजभवन में उनसे मुलाकात कर सकते हैं। ओडिशा के 26 वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने से पहले वह मंगलवार सुबह लिंगराज मंदिर भी जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। शपथग्रहण समारोह में झारखंड से उनके कई समर्थकों और उनके परिवार के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।

Related posts

उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ी, चुनाव आयोग ने दिया ये आदेश…

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड को BRAP 2024 में टॉप अचीवर्स पुरस्कारः पाँच सुधार क्षेत्रों को मान्यता देश में सर्वोच्च

Uttarakhand Vidhansabha

‘राहुल गांधी बनें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष’, कांग्रेस में उठी मांग

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment