25.2 C
Dehradun, IN
August 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

दो माह पहले हुई थी शादी, पति को चकमा देकर जिला अस्पताल से प्रेमी के साथ भाग गई नवविवाहिता

शिवपुरी। बैराड़ थानांतर्गत कालामढ़ निवासी एक नवविवाहिता बुधवार को उपचार के बहाने जिला अस्पताल आई और वहां पर पति को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कालामढ़ बैराड़ निवासी नवप्रीत पुत्र पममाल जाटव की शादी दो माह पूर्व ग्राम कन्हार थाना पारागढ़ जिला मुरैना निवासी मुकेश पुत्र प्रेम नारायण जाटव के साथ हुई थी। शादी के बाद वर्तमान में नवप्रीत अपने मायके कालामढ़ बैराड़ आई हुई थी।

मायके में उसने 17 जुलाई को बीमारी का बहाना बनाया और इलाज के पति के साथ जिला अस्पताल आई। उसने जिलाा अस्पताल में अपने पति को एक जगह बिठा कर कहा कि वह दवा लेकर आ रही है। इसके बाद पति उसका इंतजार करता रह गया, नवप्रीत का कोई पता नहीं चला।

नवप्रीत के पति और अन्य स्वजनों ने हरसंभव स्थान पर उसकी तलाश की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। अंतत: कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। स्वजनों की तलाशी के दौरान पता चला कि नवप्रीत, कालामढ़ निवासी अपने प्रेमी शुभम पुत्र मातादीन सोनी के साथ कहीं भाग गई है।

पति के अनुसार नवप्रीत व शुभम दोनों से उनके मोबाइल पर बात हुई है। शुभम ने उसे व स्वजनों को गालियां दीं। गुरूवार को पीड़ित पति ने एसपी को आवेदन देकर पत्नी के मोबाइल को ट्रेस कर उसकी तलाशी की गुहार लगाई है।

Related posts

T20 World Cup में भारत की जीत को लेकर महाकाल मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना, श्रद्धालु बोले- टीम INDIA ही जीते

Uttarakhand Vidhansabha

पीथमपुर के बाद इंदौर में भी बनेगी स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप

Uttarakhand Vidhansabha

झारखंड पहुंचे मप्र बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रचार के पहले की बाबा वैद्यनाथ की पूजा

Uttarakhand Vidhansabha