20.6 C
Dehradun, IN
April 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

अंकिता हत्याकांड पर त्रिवेंद्र रावत का बड़ा बयान: दोषी कोई भी हो, सजा जरूर मिले

अंकिता हत्याकांड को लेकर जहां विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है, वहीं अब हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह महिलाओं से जुड़ा हुआ विषय है, जो समाज के 50 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि यह मामला इस समय न्यायालय के विचाराधीन है और इसकी गहराई से जांच की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण सरकार इस पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं ले सकती। सांसद ने दो टूक कहा कि इस तरह के गलत काम करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। चाहे वह उनका अपना बच्चा हो या भाई, कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और समाज पर धब्बा लगाने का काम करती हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह भी कहा कि जब यह घटना हुई थी, तब उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी गहरा दुख और तकलीफ हुई

Related posts

मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के बीच शासकीय आवास पर अहम बैठक

Nidhi Jain

जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनी जन-समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में AMRUT 2.0 की बैठक, जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण से जुड़ी कई योजनाओं को मिली स्वीकृति

Nidhi Jain

Leave a Comment