23.2 C
Dehradun, IN
August 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर जिले में सरकारी जमीन पर रिजाँर्ट मालिकों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की खंडपीठ ने जिलाधिकारी बागेश्वर को आदेश दिया है कि राजस्व,लोक निर्माण विभाग सहित समस्त संबंधित विभागों की कमेटी बनाकर 9 माह के भीतर सुनवाई कर सभी अतिक्रमण को हटाकर प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

आपको बतादें कि बागेश्वर निवासी गोपाल बनवासी ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि गरुड़ बागेश्वर कौसानी चौकोड़ी समेत अन्य स्थानों पर 20 से ज्यादा रिजाँर्ट मालिकों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ अपने रिजाँर्ट तक जाने के लिए सरकारी भूमि में सड़कें बना दी हैं। याचिका में कहा गया है कि अगस्त 2024 को इसकी शिकायत दर्ज की थी मगर रसूकदार होने के चलते इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 

Related posts

आयुर्वेदिक उपचार से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत, उत्तरकाशी आयुर्वेदिक अस्पताल में लग रही है मरीजों की काफी संख्या

Uttarakhand Vidhansabha

प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड भ्रमण से पूर्व मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने किया व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

Nidhi Jain

हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम 2026 में मुख्यमंत्री ने विकास विजन किया साझा

Nidhi Jain

Leave a Comment