28.7 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में किसान के घर पर दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी, खेत पर काम कर रहा था परिवार

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अमोला थाना क्षेत्र में सिरसौद पंचायत के टेकनपुरा में आने वाले माजरा गांव में एक किसान के घर पर दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। किसान सोमवार को अमोला थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की है, माजरा गांव में रहने वाला किसान मनीराम लोधी ने बताया है कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ घर के पीछे बने खेत पर काम कर रहे थे। जब शाम को खेत से काम कर घर पर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था।

 घर में रखे एक लाख 65 हजार रुपए और करीब 1 लख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात गायब थे। किसान का कहना है कि चोरों ने ताला तोड़ने के लिए बाहर रखी कुल्हाड़ी और कृषि औजारों का इस्तेमाल किया है चोर एक लाख 65 हजार और सोने का मंगलसूत्र सोने की झुमकी सहित चांदी चुरा चुरा कर ले गए हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी अमोला थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

पैदल पिट्ठू बैग में लेकर आ रहे थे नौ किग्रा गांजा, तीन युवक गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha

मध्‍य प्रदेश के महाविद्यालयों में लागू होगा ड्रेस कोड, पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज से होगी शुरुआत

Uttarakhand Vidhansabha

इंदौर की आबोहवा सुधारने के लिए होंगे हर संभव प्रयास, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ की बैठक..

Uttarakhand Vidhansabha