15.1 C
Dehradun, IN
November 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

अमोड़ी और नायकगोठ में आयोजित बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों ने ली स्वास्थ्य सेवाएं, टीबी उन्मूलन अभियान के तहत की गई जांचें

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद चंपावत के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अमोड़ी एवं नायकगोठ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविरों में स्वास्थ्य परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। इसके साथ ही टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत लोगों की एक्स-रे और बलगम जांच भी की गई।

अमोड़ी शिविर में कुल 54 मरीजों की ओपीडी जांच, 46 एक्स-रे, तथा 12 बलगम सैंपल एकत्र किए गए।

वहीं, नायकगोठ शिविर में 129 ओपीडी मरीजों की जांच, 36 एक्स-रे, तथा 17 बलगम सैंपल जांच के लिए लिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिससे जनपद को टीबी मुक्त एवं स्वास्थ्यसम्पन्न बनाया जा सके।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट, तकनीकी टीम एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में सम्मिलित होकर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Uttarakhand Vidhansabha

वीआईपी दर्शन पर बैन, पैसे देकर दर्शन कराने वालों पर कार्रवाई

Uttarakhand Vidhansabha

अपराध व कानून व्यवस्था पर डीजीपी की हाई लेवल समीक्षा बैठक

Nidhi Jain

Leave a Comment