20.1 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में किसान के घर पर दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी, खेत पर काम कर रहा था परिवार

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अमोला थाना क्षेत्र में सिरसौद पंचायत के टेकनपुरा में आने वाले माजरा गांव में एक किसान के घर पर दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। किसान सोमवार को अमोला थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की है, माजरा गांव में रहने वाला किसान मनीराम लोधी ने बताया है कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ घर के पीछे बने खेत पर काम कर रहे थे। जब शाम को खेत से काम कर घर पर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था।

 घर में रखे एक लाख 65 हजार रुपए और करीब 1 लख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात गायब थे। किसान का कहना है कि चोरों ने ताला तोड़ने के लिए बाहर रखी कुल्हाड़ी और कृषि औजारों का इस्तेमाल किया है चोर एक लाख 65 हजार और सोने का मंगलसूत्र सोने की झुमकी सहित चांदी चुरा चुरा कर ले गए हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी अमोला थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

भाई-बहन एक साथ बने डिप्टी कलेक्टर, बहन नायब तहसीलदार, भाई ने टीसीएस की नौकरी छोड़ी

Uttarakhand Vidhansabha

कौन हैं शंकर लालवाणी, जिन्हें जनता ने दिए 12 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट

Uttarakhand Vidhansabha

उज्जैन में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में डेढ़ किमी दूर तक भागकर बचाई जान ,पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Uttarakhand Vidhansabha