34.5 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

चारधाम यात्रा के कपाट खुलने की तिथियां घोषित होने के बाद 20 मार्च से श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

चारधाम यात्रा के कपाट खुलने की तिथियां घोषित होने के बाद 20 मार्च से श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपको बता दें कि आगामी 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज़ हो जाएगा। वही यात्रा को लेकर जहां एक ओर सभी विभाग तैयारियो में जुट चुके हैं, तो वहीं दूसरी ओर गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस की भी श्रद्धालु बढ़ चढ़कर बुकिंग करवा रहे हैं।

जिसकी जानकारी देते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि अभी तक 4 करोड़ रुपए से ज्यादा धनराशि की बुकिंग हो चुकी है, जो कि आगे और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

इसके साथ ही यात्रा की तैयारियों को लेकर जीएमवीएन के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि यात्रा रूट पर जितने भी गेस्ट हाउस हैं, उसको ठीक करने का काम यात्रा शुरू होने से पहले कर लिए जाए. इसके लिए एक टीम भी गठित की गई है। साथ ही उन्होंने बताया इस बार चार धाम यात्रा में बाहर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड का पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा, जिसके लिए मॉर्डन फूड के साथ ही पारंपरिक फूड बनाने वाले कूक को रखा गया है।

Related posts

अपने स्वर्गीय पिता जी की पुण्यतिथि पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी….

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड को BRAP 2024 में टॉप अचीवर्स पुरस्कारः पाँच सुधार क्षेत्रों को मान्यता देश में सर्वोच्च

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री महोदय के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment