20.6 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

केदारनाथ में दर्शन के लिए प्रशासन द्वारा लगाई गई टोकन व्यवस्था से श्रद्धालु खुश

केदारनाथ दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने टोकन व्यवस्था पर सरकार और प्रशासन की तारीफ की

जनपद रुद्रप्रयाग स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बीते रोज 2 मई 2025, को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगने वाली भीड़ की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने इस साल टोकन व्यवस्था भी लागू की है।ताकि सभी श्रद्धालु आसानी से मन्दिर के दर्शन कर सकें।

आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर पहले दिन देशभर से बाबा केदार के दर्शन करने आए यात्री भी टोकन व्यवस्था से हो रही दर्शन में आसानी से काफी खुश नजर आए।

वहीँ देहरादून से आए शुभ कुमार, छत्तीसगढ़ से आई डॉ. दीपिका, गाजियाबाद और मुरादाबाद से आए श्रद्दालुओं ने भी टोकन व्यवस्था लागू करने पर प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि टोकन सिस्टम होने से लाइन पर लगने की परेशानी और घण्टों इंतजार करने का झमेला भी खत्म हो रहा है, और आसानी से अपने नम्बर पर मन्दिर में दर्शन करने में सुविधा हो रही है।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाबा केदारनाथ के दर्शनों के देश दुनिया से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद एवं सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मंदिर परिसर के प्रवेश से पहले ही हेलीपैड के समीप टोकन सिस्टम लगाया गया है, ताकि दर्शनों से पहले ही यात्री को उसके नंबर की जानकारी मिल जाए, इस बीच यात्री केदारपुरी घूम सकेंगे।

Related posts

DDRF के जवान श्रद्धालुओं की मदद को हर समय तैनात

Uttarakhand Vidhansabha

धुंआ उड़ाने में लड़कियां भी नहीं पीछे, सिगरेट पीने में इतने आगे हुईं टीनेजर गर्ल्स

Uttarakhand Vidhansabha

पिटकुल नियुक्ति विवाद: हाईकोर्ट की फटकार के बाद ‘जन प्रहार’ का उग्र प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन

Nidhi Jain

Leave a Comment