24.2 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या पाँच लाख पार पहुँची

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में बीते 22 दिनों में श्रद्धालुओं का आँकड़ा पाँच लाख के पार पहुँचा।

बता दें कि 2 मई को केदारनाथ मन्दिर के कपाट ग्रीष्मकालीन 6 महीनों के लिए खोल दिये गए थे।

बाबा केदार के धाम में इन 22 दिनों में देश के हर राज्य से अभी तक 5 लाख,2 हजार,112 श्रद्धालुओं ने आकर दर्शन कर लिए हैं।

तो वहीँ बीते 24 घण्टों के दौरान 15,699 पुरुषों, 8,523 महिलाओं, तथा 318 बच्चों सहित कुल 24,540 भक्तों ने केदारपुरी पहुँचकर बाबा का आशीर्वाद लिया।

तो इधर शासन-प्रशासन द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

मन्दिर परिसर में भी बीकेटीसी, तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों, पुलिस बलों सहित जिला प्रशासन की टीमें द्वारा श्रद्धालुओं की अच्छे से मदद की जा रही हैं।

 

Related posts

250 मीटर गहरी खाई, अब तक 14 की मौत… एक झपकी ने कैसे छीन ली खुशियां?

Uttarakhand Vidhansabha

थराली में सड़क पर मलवा आने से दो वाहन मलवे में दबे

Uttarakhand Vidhansabha

डीएम की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने महिलाओं को दिया स्वच्छता का संदेश, सैनिटरी वेस्ट प्रबंधन पर किया जागरूक

Nidhi Jain

Leave a Comment