23.2 C
Dehradun, IN
August 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

सीएम धामी ने सरदार पटेल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा—‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार कर रहा देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत की एकता और अखंडता के लिए आजीवन समर्पित, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सरदार पटेल जी के संकल्प और समर्पण से प्रेरणा लेकर देश आज ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनकी इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण, हम सभी को सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

आदरणीय प्रधानमंत्री  Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के विचारों को आत्मसात करते हुए आज राष्ट्र एकता, अखंडता और सुशासन के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है।

Related posts

चंपावत में मुख्यमंत्री की पहल, बेटियों को तकनीक से जोड़ने पर जोर

Nidhi Jain

चंपावत को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ

Nidhi Jain

‘जनता ने किसी को बहुमत नहीं दिया, जनादेश मोदी के खिलाफ’, चुनावी नतीजों के बीच बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment