23.2 C
Dehradun, IN
August 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस : सीएम धामी ने किया रैतिक परेड का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस’ के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण करने के साथ ही विभागीय स्मारिका एवं कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर सेवारत एवं दिवंगत होमगार्ड स्वयंसेवकों के परिजनों को होमगार्ड्स कल्याण कोष से चेक प्रदान किए।

होमगार्ड्स जवानों को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा साथ ही अंतरजनपदीय ड्यूटी में तैनात होमगार्ड्स स्वयंसेवकों का भोजनभत्ता ₹100 से बढ़ाकर ₹150 किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को मिलने वाले प्रशिक्षण भत्ते को भी ₹50 से बढ़ाकर ₹140/दिन किया जाएगा।

प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस बल के साथ-साथ होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की भूमिका बेहद अहम है। चाहे यातायात प्रबंधन हो या कांवड़ मेला, चारधाम यात्रा और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में भीड़ नियंत्रण, हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में होमगार्ड्स ने जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

इस अवसर पर माननीय विधायक Khajan Dass जी, Umesh Sharma Kau जी, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल जी, मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान जी उपस्थित रहे।

Related posts

‘बच्चों को बचाने में मुझे और शौहर को लगी गोलियां…’, घायल ने सुनाई कश्मीर में आतंकी हमले की कहानी

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री ने टिहरी लेक फेस्टिवल का किया शुभारंभ, ₹318 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास

Nidhi Jain

भारत के इतिहास में अभूतपूर्व पल, NDA पर तीसरी बार भरोसा जताया… लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment