26.2 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सुबह-सुबह श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब उमड़ा; घाटों पर पूजा-अर्चना और प्रातःकालीन आरती में शामिल हुए श्रद्धालू रात भर से ही भक्तों का तांता लगा रहा, दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने उमड़कर स्नान कर मां गंगा को किया प्रणाम। हरिद्वार के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं ने शुद्धिकरण के लिए स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।भीड़ में किसी प्रकार की अफरातफरी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा व व्यवस्थागत इंतेज़ाम किये। अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा।पुलिस ने मेला क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर पर्याप्त बल तैनात कर घाटों व मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।मेले व घाट क्षेत्र में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से की जा रही निगरानी।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी व सीओ सिटी समेत वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड जीरो पर मौजूद और व्यवस्थाओं का रियल-टाइम ले रहे जायजा। ट्रैफिक के सुचारु प्रवाह के लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस बल की लंबी कसरत। बढ़ती भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को पार्किंग तक पहुंचाना साबित हो रही चुनौती।कठोर सुरक्षा कारणों से संदिग्ध सामान व भीड़भाड़ पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। घाटों के पास डॉग स्क्वायड समेत जल पुलिस भी तैनात।

Related posts

CISF-BSF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी कॉन्स्टेबल पद आरक्षित, गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान

Uttarakhand Vidhansabha

पत्रकारिता आज भी जिंदा है, चुनौतियों के बीच निभा रही लोकतंत्र की जिम्मेदारी : हरक सिंह रावत

Nidhi Jain

चार धाम यात्रा 2025 का आगाज: मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में किया शुभारंभ, सुचारु यात्रा के लिए प्रशासन की तैयारियाँ पूरी

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment