19.3 C
Dehradun, IN
October 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

80 वर्षीया बुजुर्गा की जिलाधिकारी चंपावत ने तुरंत बनवाई पेंशन!

चम्पावत जनपद के ग्राम बगेड़ी, धौन निवासी 80 वर्षीय कौशल्या देवी की वृद्धावस्था पेंशन अब बनने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में उनके पुत्र एवं परिजनों ने जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के समक्ष शिकायत रखते हुए बताया कि वृद्धा के हाथों में बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट न आने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। इस वजह से वे पेंशन एवं अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित थीं।कई जन सेवा केंद्रों व विभागों के लगातार चक्कर लगाने के बाद भी समाधान न मिलने पर अंततः वे जनता मिलन कार्यक्रम में पहुँची।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वयं कौशल्या देवी के हाथों को देखा और तत्काल यूआईडीएआई के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समाधान का मार्ग प्रशस्त किया।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में पाँच आधार रिजेक्शन कॉपी, आयु प्रमाण पत्र तथा जिलाधिकारी की इस हेतु आख्या व अन्य दस्तावेजों की आवश्यक होती है। इस पर डीएम ने मौके पर ही ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को समस्त दस्तावेजों की व्यवस्था कर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, समाज कल्याण विभाग, पूर्ति विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कौशल्या देवी को वृद्धावस्था पेंशन के साथ-साथ सभी पात्र शासकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

Related posts

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत, 30 अप्रैल से खुलेंगे यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट

Uttarakhand Vidhansabha

सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत उत्तराखंड पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

Nidhi Jain

Leave a Comment