19.4 C
Dehradun, IN
May 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

बजरंग दल ने निकाली देहरादून प्रशासन और भूमाफिया की शवयात्रा!

कंधों पर अर्थियां उठाए, मुंह से ‘राम नाम सत्य है’ का जाप करते हुए सड़कों पर चलते लोग… ये अनोखा प्रदर्शन विकासनगर में देखने को मिला। बजरंग दल ने क्षेत्र में गोल्डन फॉरेस्ट सहित सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले माफियाओं को संरक्षण देने के इल्जाम में तहसील प्रशासन और प्रभावशाली लोगों की प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली। सेलाकुई से शुरू होकर विकासनगर तहसील तक पैदल मार्च करने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिंदू परंपराओं के अनुसार तहसील परिसर में पहुंचकर दोनों ‘शवों’ का अंतिम संस्कार और पिंडदान किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन भू-माफियाओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रहा, बल्कि कुछ रसूखदार लोग उन्हें बचाते नजर आ रहे हैं। नारेबाजी करते हुए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की और आरोप लगाया कि पछवादून क्षेत्र की सरकारी जमीनों पर माफियाओं का कब्जा बढ़ता जा रहा है। सुनिए प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता क्या बोले…

Related posts

7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल

Nidhi Jain

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने देहरादून के ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई

Uttarakhand Vidhansabha

हिजबुल्लाह कमांडर की मौत का 24 घंटे के अंदर बदला, इजराइल पर दागे गए 200 रॉकेट

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment