23.8 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

उत्तराखंड में सूखा और वन्यजीव संकट: बारिश-बर्फबारी की कमी से फसलें चौपट, काश्तकारों की रोजी-रोटी पर खतरा

उत्तराखंड में इस सीजन में अभी तक न के बराबर बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसका सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है।  बेतालघाट क्षेत्र के काश्तकारों का कहना है कि समय पर बारिश न होने से मटर, आलू, प्याज़, हरी सब्जी की फसल में न तो उचित बढ़वार हो पाई और न ही फलन हुआ, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। काश्तकारों को सूखे खेतों में फसल बचाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। एक तरफ सूखा काश्तकारों के लिए मुसीबत बना हुआ है, तो वही दूसरी तरफ जंगली जानवरों के आतंक से भी उन्हें दो चार होना पड़ रहा है। किसान बताते है कि बंदर और जंगली सुअर उनकी फसलों को काफी नुकशान पहुँचा रहे है, जिस कारण फसलों पर बुरा असर पढ़ रहा है और काश्तकारों को अपनी फसल का बाजार में उचित दाम भी नही मिल रहा है जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। मडुवे की फसल भी नहीं हो पा रही है जिससे आने वाले समय में अगर ऐसे ही रहा तो मांडुवे आटा भी नसीब नहीं होगा खाने को वही दिनदहाड़े गुलदार भी उनके पालतू पशुओं को उठाकर ले जा रहे हैं ग्रामीण शाम होते ही गुलदार के भय से घरों में छुप जा रहे हैं।

Related posts

दमनकारी शासन ने ली थी 13 मासूमों की जान, शहीद दिवस को याद करके ममता ने CPIM पर साधा निशाना

Uttarakhand Vidhansabha

आनंद बर्द्धन सख्त: मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर सभी विभाग अलर्ट, फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर FIR के निर्देश

Nidhi Jain

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस फेज-2 कार्यों की समीक्षा

Nidhi Jain

Leave a Comment