21.2 C
Dehradun, IN
November 21, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया अवलोकन

पंतनगर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित 119वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

हमारे किसान भाई केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के नायक हैं, जिनका परिश्रम और समर्पण प्रेरणादायक है। आदरणीय प्रधानमंत्री  Narendra Modi जी की प्रेरणा से हमारी सरकार भी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है, कृषि उपकरणों की खरीद के लिए फार्म मशीनरी योजना के अंतर्गत सब्सिडी दी जा रही है तथा किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है।

शहद उत्पादन के क्षेत्र में उत्तराखंड देश में आठवें स्थान पर पहुंच चुका है और मौन पालन में भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि किसानों को सशक्त बनाते हुए कृषि को अधिक समृद्ध, आधुनिक और लाभकारी बनाया जाए।

इस अवसर पर माननीय विधायक तिलकराज बेहड़ जी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या जी, मेयर विकास शर्मा जी, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल जी उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षक भर्ती में UP सरकार ने आरक्षण का ख्याल नहीं रखा… चुनाव में खराब प्रदर्शन पर बोलीं अनुप्रिया पटेल

Uttarakhand Vidhansabha

“कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम: मुख्य सचिव ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश”

Uttarakhand Vidhansabha

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का हुआ आयोजन

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment